नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के डुहवा गांव की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता साधना पांडेय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पति कृष्ण मोहन पांडेय रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उसने आरोप लगाया है कि ससुर पृथ्वी नाथ पांडेय अपनी बेटियों के कहने पर उसे प्रताड़ित करते हें। इसमें सास भी साथ देती है। आठ मार्च को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद