फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पिस्तौल दिखाकर धमकाने के आरोप में पुलिस तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। थानाक्षेत्र के खमोखर निवासी विजय कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि गांव के बाहर रोड पर कपड़े व कॉस्मेटिक की दुकान है। दुकान बंद कर वह किसी काम से दिल्ली चला गया था। 10 नवंबर 2025 की रात दुकान का ताला तोड़कर आरोपी मोहित व राजा इन्वर्टर की बैटरी व कास्मेटिक का करीब 50 हजार के सामान चुरा ले गए। इसके बाद वह किसी चोरी के मामले में जेल चला गया। पांच फरवरी को जेल से छुटकर आया तो पूछा कि दुकान से जो सामान चोरी किया था उसे वापस कर दो। इस पर वह भड़क गया और 17 फरवरी की रात करीब 10 बजे मोहित का भाई रोहित ने घर पर आकर पिस्तौल निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहित, राजा और रोहित पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें