नगर बाजार। कलवारी थाना क्षेत्र से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दिए तहरीर आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय बहन को ग्राम बगही निवासी रामजीत 26 अप्रैल की रात बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद 28 अप्रैल को आरोपी किशोरी को धनौवा चौराहा थाना कलवारी के पास छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष कलवारी संतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।