फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन का बैनामा करने के नाम पर 4.60 लाख हड़पने का आरोप

Tue, 15 Apr 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जमीन बैनामा करने के नाम पर धोखाधड़ी व रुपये हड़पने के मामले में परशुरामपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसी थानाक्षेत्र के चिरई खंडवा निवासी मंगरु मौर्या ने तहरीर देकर बताया है कि उनके गांव के मुन्नाराम से 4.60 लाख रुपये में जमीन का बैनामा करने की बात तय हुई थी। इसके बाद 3.60 लाख रुपये एसबीआई परशुरामपुर से मुन्नाराम को चेक के माध्यम से दिए गए थे। एक लाख रुपये नकद दिए गए।
विज्ञापन

बातचीत पक्की होने के बाद मुन्नाराम ने इस जमीन का हिब्बानामा चोरी से अपनी पत्नी के हक में कर दिया। साथ ही धोखा देकर पैसा वसूलने की नीयत से उसी जमीन का बैनामा भी कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर मुन्नाराम व उसकी पत्नी से पूछा तो अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। एसएचओ दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी मुन्नाराम व उसकी पत्नी किस्मता के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवादה
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें