फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवती को ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने का आरोप

Sat, 18 Jan 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। आरोप है कि 26 अक्तूबर को युवती पर ज्वलनशील पदार्थ भी फेंका गया।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर आरोप लगाया है कि इसी थानाक्षेत्र के सत्यम ने छिपकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली थी। बाद में तस्वीर को दिखाकर वह ब्लैकमेल कर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर फोटो वायरल करने की धमकी देता था। उसने कई बार डरा-धमका कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा करने से मना करने पर अपशब्द व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। आरोप है कि 26 अक्तूबर 2024 की सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति के साथ आया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। कोर्ट के आदेश पर परशुरामपुर पुलिस ने सत्यम व एक अज्ञात पर केस कर छानबीन शुरू कर दी है।ᯓ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें