फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके गांव का रहने वाला आरोपी रवि उनके संपर्क में आया और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान नजदीकी बढ़ गई। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर व शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील गौड़ ने बताया कि आरोपी घर से भाग गया। उसकी खोजबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें