बस्ती। कप्तानगंज थाना के एक गांव में दहेज के लिए शादी से इन्कार करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती ने तहरीर दी है कि उनके गांव के प्रतीक के घर से पारिवारिक संबंध हो गए थे। पीड़िता के मुताबिक, उसने कहा था कि कुछ दिन के बाद हम आपसे शादी कर लेंगे। हम दोनों में पति-पत्नी का संबंध हो गया था। यह सिलसिला करीब वर्ष से चल रहा था। इस दौरान कभी भी दहेज के बारे में प्रतीक ने कोई बात नहीं की थी। लेकिन, शादी के लिए कहने पर दहेज की बात सामने आ गई। बाद में दूसरी जगह शादी करने के लिए पांच जुलाई को सगाई भी कर ली। दोबारा पूछने पर प्रतीक व उसके घर वाले शादी करने से इन्कार कर रहे हैं। थानाध्यक्ष कप्तानगंज सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि आरोपी प्रतीक व उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।