फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, पांच पर केस

Wed, 29 Nov 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी समेत उसके घर के पांच लोगों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि डेढ़ साल तक उसके साथ शादी का झांसा देकर आरोपी दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो उसके घर वाले जबरन दवा देकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद शादी से इन्कार कर दिया। आरोपी के घर वाले उसे धमकी देकर उत्पीड़न करने लगे तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली।
न्यायालय के आदेश पर वाल्टरगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी अवधेश, कमलेश, आरती देवी, महेंद्र कुमार व अंजली पर केस दर्ज किया है। एसओ रामफल चौरसिया ने बताया कि आरोपी गुजरात में रहता है। उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें