फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फर्जी वसीयतनामा तैयार करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। फर्जी वसीयतनामा के आधार पर संपति के खारिज दाखिल कराने का मामला सामने आया है। कलवारी थाना क्षेत्र के गुलहरिया निवासी सुरेंद्र सिंह ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उनकी संपत्ति को हड़पने की मकसद से 2011 में धोखाधड़ी से कूटरचित वसीयतनामा तैयार किया गया। फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर हर्रैया तहसील में अपना नाम चढ़वा लिया। एसएचओ हर्रैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी अमर सिंह, परमात्मा सिंह निवासी एकडेंगवा थाना दुबौलिया, दूधनाथ सिंह निवासी पोखरा थाना कप्तानगंज, प्रभाकर सिंह निवासी नरायनपुर थाना दुबौलिया और अर्जुन प्रसाद यादव निवासी कलेक्ट्रेट कचहरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें