फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में घायल सर्राफा व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के गौरा पांडेय निवासी रामशंकर सोनी (42) पुत्र शिवनारायण सोनी शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रामशंकर सोनी जगन्नाथपुर बाजार में सर्राफा का व्यवसाय करते थे। शनिवार को वह किसी काम से अपनी कार से मनकापुर (गोंडा) गए थे। दिन में करीब 3 बजे गड़रही के पास सामने से अचानक एक कार आने से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रामशंकर को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या पहुंचाया गया। जहां हालत में सुधार न देख चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे, बाराबंकी के पास रास्ते में उनकी मौत हो गई। रामशंकर की मौत से उनकी दो बेटी और एक बेटे के सिर से बाप का साया उठ गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें