फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्रा को कार में बैठाकर छेड़खानी करने का आरोप

Thu, 09 Jan 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कप्तानगंज पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि थाना क्षेत्र के ओझागंज गांव निवासी तौकीर राजा ने उनकी 16 वर्षीय पुत्री को अपनी कार में बैठ कर साथियों के साथ छेड़खानी की। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि चार जनवरी को उनकी 16 वर्षीय पुत्री एक इंटर कॉलेज और एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करने के बाद शाम 5:30 बजे पैदल घर लौट रही थी। घर से कुछ ही दूरी पर कार में बैठा युवक तौकीर रजा अपने साथियों के साथ पुत्री को रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
विरोध करने पर उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। बेटी के शोर मचाने पर गांव के लोग जब दौड़े तो आरोपी कार छोड़कर भाग गए। उसने कहा है कि घटना के बाद से बेटी डरी-सहमी है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्र ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।न
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें