सोनहा थाना क्षेत्र के नौवां गांव में सारस पक्षी का शव मिलने पर जांच करने पहुंची पुलिस।
नौवां गांव के तीन लोगों पर सारस पक्षी को मारने का आरोप
बस्ती। थाना क्षेत्र के नौवां गांव निवासी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने रविवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि सुबह आठ बजे गांव के पप्पू यादव के खेत के पास सारस पक्षी का शव मिला है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के ही तीन लोग सारस को मारकर घर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में तीनों ने उन्हें आता देखा, तीनों ने सारस के शव को पप्पू यादव के खेत के पास छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचना देकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय रामनगर भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार जायसवाल ने कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद