फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पॉलीटेक्निक के पास तमंचा के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस व एसओजी टीमकी संयुक्त कार्रवाई में रविवार को तड़के पालिटेक्निक चौराहे से संदिग्ध परिस्थितियों में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। एसओ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पॉलीटेक्निक चौराहे के पास एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर मौजूद है। इस सूचना पर वह अपनी टीम और एसओजी टीम के साथ पहुंचकर उसे पकड़ने का प्रयास किए तो भागने लगा। टीम ने घेरकर पकड़ा और तलाशी ली गई तो उसके पास से तमंचा मिला। जिसमें कारतूस लोड था। पूछताछ में उसने अपने को अमन कुमार निवासी मरवटिया थाना पुरानीबस्ती बताया। उसके खिलाफ 10 अक्तूबर 2017 को पुरानी बस्ती थाने में बलवा, अश्लील हरकत, मारपीट, धमकी का केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के अलावा एसओजी प्रभारी गजेन्द्र प्रताप सिंह, एसआई विन्ध्याचल प्रसाद, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव, मनोज यादव, राम भगत यादव, अनंत यादव, कर्मचंद्र, अभिषेक सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें