फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मुंडेरवा पुलिस ने ओड़वारा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया और अपहृता लड़की को सुरक्षित बचा लिया। थाना क्षेत्र की इस घटना में अभियुक्त मुजीब अहमद (19) निवासी नरियाव शामिल था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 27 सितंबर को लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को मुजीब अहमद बहला-फुसलाकर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने लगातार निगरानी और जांच के बाद मुखबिर से सूचना प्राप्त की कि ओड़वारा रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध व्यक्ति एक लड़की और एक लड़का मौजूद हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की तो संदिग्ध लड़के की पहचान मुजीब अहमद के रूप में हुई। अपहृता को सुरक्षित पिता के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें