बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की युवती को अपहृत करके ऑटो चालक ने घर में बंधक बना लिया। उसकी मां का आरोप है कि स्टेशन रोड निवासी आरोपी उसकी बेटी को अपहृत करके ले गया। इसका उलाहना देने उसके घर गई तो परिवार के लोगों ने मारपीट की और धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
युवती की मां के अनुसार, रेलवे स्टेशन रोड चाईपुरवा पुरानी बस्ती निवासी सागर ऑटो चलाता है। स्कूल आते-जाते समय उसकी पुत्री को काफी दिन से परेशान कर रहा था। पांच दिसंबर को कुछ लोगों की मदद से उसे भगा ले गया। उसकी बेटी अपने साथ 2.10 लाख रुपये नकद, सोने की माला, दो अंगूठी और एक हार सेट भी लेकर गई। काफी तलाश करने पर पता चला कि सागर उसे अपेे घर पर बंधक बनाकर रखे हुए है।
उनका आरोप है कि थाने पर सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टे उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया गया। एसओ महेश सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक सागर के अलावा पूजा, लल्लू सोनकर, रवि सोनकर, हरीश और हरिशचंद्र गुप्ता पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को जल्द मुक्त करवाकर न्यायालय में बयान कराया जाएगा।