बस्ती। हर्रैया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पैकोलिया थानांतर्गत गाजीपुर निवासी संजीत सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षियों ने फर्जी व कूटरचित तरीके से अभिलेखों में हेरफेर कर नाम बदलकर सफाईकर्मी की नौकरी प्राप्त कर ली। साथ ही सरकारी आवास भी ले लिया। कोर्ट के आदेश पर हर्रैया पुलिस ने अनिल कुमार व नेहा देवी निवासी जमुनीपुर थाना हर्रैया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद