फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ई-रिक्शा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी 58 हजार रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सदर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा दिलाने के नाम पर 58 हजार रुपये की धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। मनहनडीह गांव निवासी अजय कुमार की तहरीर पर रविवार की देर शाम पुलिस ने चार नामजद आरोपियों रामकिशोर, रविंद्र कुमार पांडेय, किशन गुप्ता और संजय शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मनहनडीह गांव निवासी अजय कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह बेरोजगार है। परिवार के भरण-पोषण के लिए ई-रिक्शा खरीदना चाहता था जिसके लिए बीती आठ जून को कैली हॉस्पिटल के करीब स्थित एक ऑटो एजेंसी पर गया था। अजय का आरोप है कि वहां कार्यालय में मौजूद रामकिशोर व रविंद्र कुमार पांडेय ने कम दाम में ई-रिक्शा दिलाने का झांसा देकर 58 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

अजय का कहना है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने एक सप्ताह में कागजात और ई-रिक्शा देने की बात कही थी मगर अब तक न तो गाड़ी दी और न ही कागजात। काफी दिन तक टालमटोल करते रहे। अजय का आरोप है कि शनिवार को उसने आरोपियों से फिर रुपये मांगे तो उसे धमकी दी गई। अजय ने तहरीर में आरोपियों का पता नहीं लिखा है।
कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामकिशोर, रविन्द्र कुमार पांडेय, किशन गुप्ता व संजय शुक्ला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है। विवेचना उपनिरीक्षक कामेश्वर मिश्र को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें