बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े 18 लाख रुपये लेकर हड़प लेने के मामले में केस दर्ज किया है। पिपरा जप्ती निवासी मनोज कुमार आनंद ने तहरीर दी। जिसमें रुधौली निवासी सुनील चौधरी पर आरोप लगाया कि उसकी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 18 लाख 50 हजार रुपये अपने बचत खाता यूनियन बैंक आफ इण्डिया शाखा रुधौली में फोन पे और गूगल पे के माध्यम से लिया। संवाद