बस्ती। बहुजन मुक्ति पार्टी का मंडलीय अधिवेशन शुक्रवार को प्रेस क्लब सभागार में हुआ। अधिवेशन में जाति पांति, छुआछूत, असमानता दूर करने तथा बहुजन समाज के उत्थान पर विचार-विमर्श किया गया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि आनंद कुमार गौतम ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव समय की मांग है। विशिष्ट अतिथि चंद्रिका प्रसाद शिक्षा, चिकित्सा, जीने के अधिकार, उत्पीड़न के सवालों पर संघर्ष तेज करने पर जोर दिया। संवाद