बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के भदोई निवासी बलेसर ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर 19 जून की रात घर के सामने दुकान में तोड़फोड़ कर सामान लूट ले जाने और घर ढहाने का आरोप लगाया है।
बलेसर का कहना है कि रात में बीस से अधिक लोग घर पर पहुंच गए। हाथ में अवैध असलहा, चाकू व अन्य धारदार हथियार लहराते हुए उनकी जमीन पर बनी दीवार गिरा दिए। दुकान को पलट दिया। रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। उनका कहना है कि सूचना देने चौकी विक्रमजोत पहुंचे तो वहां फोर्स न होने का हवाला देकर चौकी पर मौजूद दरोगा ने उन्हें बैठा लिया। कुछ देर बाद विपक्षियों का नाम लिखकर सुबह कार्रवाई करने की बात कहकर कहीं चले गये। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है मगर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।