बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने जमीन पर काम करते समय मजदूरों से मारपीट के मामले में 15 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गदहा खोर निवासी अरुण कुमार ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि प्रतिवादियों ने जमीन पर कब्जा करने की नियत से गाली व जान माल की धमकी देते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। लाठी डंडा व ईंट पत्थर से उसे व उसके मजदूरों को पीटा। पुलिस ने बृजलाल निषाद, विजय निषाद, मगरू निषाद, हरिशचन्द निषाद, फूलचन्द्र, फेकनी पत्नी बृजलाल, आरती पत्नी हरिशचन्द, कैलाशी पत्नी फूलचन्द, माला पत्नी बखेडू, गेना पत्नी मंगरू, कमलावती, विमला, नीलम, पिंकी व शिवांगी को नामजद किया है।