बस्ती। कलवारी पुलिस ने गंगापुर गांव में महिला की पिटाई करने के मामले में केस दर्ज किया है।
गंगापुर निवासी फूलचंद्र का आरोप है कि सोमवार को जब उनकी पत्नी घर पर अकेले थी, तब विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए उसे मारापीटा। सूचना पाकर जब वह घर पहुंचे तो उन्हें भी अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के जयचंद्र उर्फ पिंटू और पुत्तुल देवी केस दर्ज किया है। संवाद