बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के लबदहिया गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गांव के निवासी पशुपतिनाथ ने बताया कि घटना 12 फरवरी की है। दिन में 11:15 बजे विपक्षी उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर कुदाल व ईंट फेंककर उनके ऊपर प्रहार किए। इससे उनके हाथ की कलाई में चोंट आ गई। इसके बाद विपक्षी ने गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए जान माल की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने आरती पांडेय निवासी ग्राम चिरई खड़वा थाना परशुरामपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद