फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। गौर थाने की पुलिस ने क्षेत्र की युवती की आत्महत्या के मामले में आरोपी आनंद यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोप है कि आनंद के कृत्य के कारण ही युवती ने आत्महत्या की। इस संबंध में मृतका के भाई की तहरीर पर गौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
घटनाक्रम के अनुसार, 27 मार्च की रात गौर थानाक्षेत्र के एक गांव के पास रेलवे पटरी पर युवती का शव मिला था। कई दिनों बाद शव की पहचान की गई। पुलिस इसे अज्ञात कारणों से आत्महत्या मानकर चुप बैठ गई थी। मृतका का भाई घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज करने की मांग करता रहा। इधर, करीब एक महीना पहले प्रकरण में डीआईजी के संज्ञान लेने के बाद गौर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मृतका के रिश्तेदार आनंद के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में मृतका के भाई ने लिखा है कि आरोपी आनंद यादव उसके घर रहकर एक संस्थान से आईटीआई कर रहा था। इसी दौरान उसने उसकी बहन को बहला-फुसलाकर उसके साथ गलत हरकत की। उससे आहत होकर उसकी बहन ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। एसएचओ ब्रिजेंद्र पटेल ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें