फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्ची के अपहरण के आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
जीआरपी पुलिस ने किया बच्ची के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार। स्रोत- जीआरपी
विज्ञापन
बस्ती। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के टिकट हाल में अपनी मां के साथ सो रही 10 माह की बच्ची का शुक्रवार की रात करीब 11 बजे एक युवक ने अपहरण कर लिया था। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर खलीलाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास सकुशल बच्ची भी मिल गई है।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संतकबीरनगर जिले के बरी थाना कोतवाली खलीलाबाद की रहने वाली महिला श्रेया पासवान का पति संतकबीरनगर जेल में किसी मामले में बंद है। उसकी पैरवी वहीं करती है।
महिला का ससुराल हरदोई जिले में है। वह अपने मायके न जाकर रेलवे स्टेशन पर रात गुजार लेती है। 10 दिनों से एक युवक महिला को परेशान कर रहा था। शुक्रवार की रात उसकी 10 माह की बच्ची का अपहरण कर उठा ले गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी खलीलाबाद राजीव सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, सुभाष निषाद, कृष्ण प्रताप सिंह, कांस्टेबल अर्जुन गुप्ता और महिला कांस्टेबल दामिनी सिंह की टीम ने शनिवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान राहुल कुमार निवासी हनुमानगढ़ी गिरी, थाना कोतवाली संतकबीरनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें