कलवारी। बुजुर्ग की पीटकर हत्या करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस की पांच टीमें संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है। लेकिन पुलिस को अभी तक कामयाबी हासिल नहीं हुई। बृहस्पतिवार को बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम से आने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। बतादें कि बुधवार दोपहर में मोहम्मद शमी (65) निवासी कलवारी मुस्तहकम थाना कलवारी साइकिल से खाना खाने जाते समय कलवारी गेट के पास हत्यारोपी राजकुमार ने बांस से पीटकर हत्या कर दी थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव घर आने पर मठियवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया। पिता की मौत की सूचना मिलते ही उनका बड़ा बेटा गुलाम हुसैन जो विदेश कतर में रहता था। वह बृहस्पतिवार को दुबई से प्लेन द्वारा लखनऊ आ गया और दोपहर में अपने घर कलवारी आने के बाद अपने पिता के मिट्टी में भी शामिल हो गया। जबकि छोटा बेटा अली हुसैन दिल्ली से नहीं आ पाया। मृतक की पत्नी जमीदुन्निशा की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। संवाद