बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से गांजा बारामद किया है। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय रवाना किया। पुलिस के अनुसार सोमवार की रात 11.55 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय नकटीदेई बुजुर्ग के पास माैजूद एक व्यक्ति के पास गांजा है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंच गई। घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने नगर थानाक्षेत्र के कटरूआ दलथम्मन सिंह निवासी बलवंत पांडेय को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय रवाना किया। संवाद