बस्ती। मुंडेरवा थाने की पुलिस ने रविवार को कांटे-बस्ती मार्ग पर स्थित मूड़ाडीहा शनि मंदिर से 100 मीटर पूर्व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 3.220 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसओ प्रदीश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर रविवार को कांटे-बस्ती मार्ग पर स्थित मूड़ाडीहा शनि मंदिर से 100 मीटर पूर्व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान कुलदीप यादव निवासी अछती थाना महुली संतकबीरनगर के रूप में हुई। संवाद