फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरी के केस में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। स्थानीय कस्बे के स्टेशन रोड पर 24 जून की रात मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के मोबाइल व नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी बभनान थाना छपिया घनश्याम वर्मा ने बताया कि 24 जून को हरीश कुमार वर्मा की बभनान रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी हुई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रवेश उर्फ राम प्रवेश सिंह निवासी पूरे पैकोलिया थाना पैकोलिया को नगरा खुर्द पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल व 7650 रुपये बरामद हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें