बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपी अजय सोनकर निवासी थाना कोतवाली को मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने सात अगस्त को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को कोतवाली थानाक्षेत्र का रहने वाला अजय सोनकर बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की खोजबीन शुरू की। पीड़िता को सकुशल पुलिस ने तलाश कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर केस में यौन उत्पीड़न की धारा बढ़ा दी गई थी। इसके बाद से पुलिस वांछित आरोपी की तलाश में जुट गई। संवाद