फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षा, चिकित्सा पर विधायक ने विधानसभा में उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। समाजवादी पार्टी के विधायक महेंद्रनाथ यादव ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से शिक्षा, चिकित्सा और जिला पंचायत बस्ती द्वारा सड़क निर्माण का मामला उठाया, जिसका संबंधित मंत्रियों ने लिखित उत्तर दिया। विधायक ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से पूछा कि प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड, चिकित्सकाें, स्वास्थ्य कर्मियों की कितनी तैनाती की गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक चिकित्साधिकारी और एक फार्मासिस्ट का पद स्वीकृत किया गया है। इसी क्रम में सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में भवन, शिक्षकों की तैनाती के संबंध में पूछे गए तारांकित प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए बेसिक शिक्षा विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश में 8791 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जा चुका है। प्रदेश में छात्र, शिक्षक का अनुपात शिक्षा मित्रों को सम्मिलित करते हुए मानक के अनुसार पूर्ण है। यह जानकारी विधायक प्रतिनिधि मो. सलीम ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें