पुत्री से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
हर्रैया। पुलिस ने बेटी के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पंद्रह वर्षीय पीड़िता की मां ने खुद थाने पर तहरीर देकर 16 जून को अपने पति पर मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आरोपित ने कई बार बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह दिल्ली भाग गया और फिर से वापस लौटने के बाद बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया।
पुलिस ने मारपीट, पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के आरोप में आरोपित साधूराम पर मुकदमा दर्ज किया था।