हरैया। पुलिस ने अमारी बाजार में एक व्यक्ति को अवैध रूप से अधिक मात्रा में देशी शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आबकारी अधिनियम में चालान कर दिया। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय व आरक्षी अजय राणा ने अमारी बाजार निवासी सुधीर कुमार दुबे को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के निशानदेही पर उसके कब्जे से 38 पाउच देशी शराब बरामद हुआ। पूछताछ में वह बड़ी मात्रा में देशी शराब के पाउच रखने के बारे में गोलमाल जवाब देने लगा। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। आबकारी अधिनियम का प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया।