फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में बाइक सवार की मौत, वाहन चालक पर केस दर्ज

Sun, 27 Jul 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। टिनिच-वाल्टरगंज मार्ग पर शिवपुर गांव के पास शुक्रवार को सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। बाइक सवार गौर थाना क्षेत्र के सुमही गांव निवासी अजय सिंह (45) की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। संजय कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि उनके भाई अजय कुमार सिंह बाइक से सुबह में किसी काम से बस्ती जा रहे थे। गौर-वाल्टरगंज मार्ग पर शिवपुर गांव के पास तेज रफ्तार में आ रहे किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें