फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर से उठाकर गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Sep 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर के एक गांव की युवती को घर से उठाकर गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस के केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे घर में अकेली देखकर आरोपी जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गया और धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि मंगलवार को शाम पांच बजे वह घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर थानाक्षेत्र के रिधौरा गांव का निवासी अमजद घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुस आया। धमकी देकर पास के गन्ने के खेत में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। उसने धमकी दिया कि शोर मचाएगी तो मौत के घाट उतार देगा। उसके चंगुल से छूटने के बाद वह घर पहुंची। रात 11 बजे थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। एसएचओ रामेश्वर यादव ने बताया कि बुधवार को करीब साढ़े 10 बजे आरोपी अमजद को अरजानीपुर पेट्रोल पंप से आगे मखौड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें