फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मृतक के परिवार वालों समेत डेढ़ सौ ग्रामीणों पर रास्ता जाम करने का केस

Thu, 07 Sep 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गौर थाने के हलुआ बाजार चौराहे पर पांच सितंबर को शव रखकर जाम लगाने के मामले में पुलिस मृतक श्रवण के परिजनों व डेढ़ सौ अन्य ग्रामीणों पर केस दर्ज किया है। थाने के एसआई विनय प्रताप सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि श्रवण कुमार के आत्महत्या कर लेने पर मृतक के परिजन व अज्ञात 150 लोगों शव को हलुआ बाजार चौराहे पर रखकर विधि विरुद्ध रास्ता जाम किया। जिससे सामान्य लोगों का आवागमन बाधित हो गया था।
विज्ञापन

बता दें कि एक सितंबर को गौर थाना क्षेत्र के सांवडीह गांव के जंगल में 22 वर्षीय श्रवण कुमार का पेड़ की डाली से लटका शव पाया गया था। पुलिस शव ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। दो सितंबर काे शव लेकर परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ हलुआ बाजार में मार्ग जाम कर दिया था। वे लोग हत्या का केस दर्ज करने सहित अन्य मांग कर रहे थे। पूरे दिन रासता जाम रहा। शाम को एसडीएम हर्रैया और सीओ हर्रैया के प्रयास के बाद वह लोग शव लेकर अंतिम संस्कार करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें