फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता व नायब तहसीलदार को बंधक बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान में स्थापित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुए विवाद में बभनान के व्यापारियों, भाजपा नेता समेत 10 नामजद व अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह कार्रवाई गोंडा जिले के खोड़ारे थाने में हुई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की और अधिकारियों के काम में बाधा पहुंचाई। नायब तहसीलदार बंधक बनाने का भी आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 20 अक्तूबर को खोड़ारे थाना क्षेत्र में 220 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होना था। इनमें से 205 प्रतिमाओं का विसर्जन शाम करीब 6:35 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया था। इसके बाद बभनान की ओर से पहुंची 15 प्रतिमाओं के आयोजक और उनके साथ आए लोग निर्धारित घारीघाट के उत्तरी-दक्षिणी छोर पर विसर्जन करने के निर्देश का विरोध करने लगे।
आरोप है कि कुछ लोग पूर्व निर्धारित स्थान पर ही प्रतिमा विसर्जित करने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस का कहना है कि जिस पुल के पास विसर्जन करने का प्रयास किया जा रहा था, वहां की रेलिंग और पाइप काफी जर्जर थे। इससे हादसे की आशंका थी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा का हवाला देकर लोगों को निर्धारित घाट पर विसर्जन करने के लिए समझाया गया, लेकिन विवाद बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के कारण शेष 15 प्रतिमाओं का विसर्जन रात करीब 10 बजे तक कराया जा सका।
विज्ञापन

इसी मामले में पुलिस ने आरोपियों राजकुमार अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, शुभम कौशल, संजू उर्फ बाबा, आशीष गुप्ता, रंजीत गुप्ता, राधे जायसवाल, राधे कमलापुरी और राजेश कमलापुरी को नामजद किया है। प्राथमिकी में सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने, गलत तरीके से रास्ता रोकने आदि धाराएं शामिल हैं। थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें