फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सात साल की बच्ची पर तेजाब फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर सो रही सात वर्षीय बच्ची पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। घटना में बच्ची का हाथ झुलस गया। दादी की तहरीर पर पुलिस ने मंगरहा निवासी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बच्ची की दादी प्रभावती ने रुधौली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि क्षेत्र के मंगरहा निवासी निखिल कुमार ने घर के बाहर सो रही उनकी सात वर्षीय पोती के ऊपर तेजाब फेंक दिया। जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए ले गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने के साथ ही बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया।
सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में बालिका का हाथ किसी रासायनिक पदार्थ से जलने की पुष्टि हुई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार घटना से जुड़े तथ्यों, आरोपी की भूमिका और बच्ची के झुलसने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें