बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर 10 लाख रुपये हड़पने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। धौरहरा निवासी विमल कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में विपक्षियों ने पहले से रजिस्ट्रीशुदा जमीन की जानकारी छिपाकर उसी भूमि की दोबारा रजिस्ट्री उनके नाम करा दी और इसके एवज में 10 लाख रुपये ले लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने सीता, इंद्रजीत, पवन, चंदन पर प्राथमिकी दर्ज की है।