महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में शुक्रवार की रात डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने का मामला सामने आया है। राजेश कुमार ने कप्तानगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके ही गांव के जयचंद चौहान ने रात करीब 8:50 बजे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। तब तक गांव के गोरख प्रसाद ने देख लिया और गांव वालों को बुलाया। कोटेदार जगदीश प्रसाद ने बताया कि जयचंद नशे में रहता है। एसएचओ ने बताया कि रात में ही केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है। संवाद