फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 800 मीटर दौड़ में संतकबीरनगर के भाेलू अव्वल

Sun, 20 Oct 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
किसान इंटर कॉलेज भानपुर मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी
विज्ञापन
मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किसान इंटर कॉलेज भानपुर के परिसर में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ तहसीलदार भानपुर पंकज कुमार गुप्ता तथा किसान इंटर कॉलेज की प्रबंधक रोशनी पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता की पहली दौड़ सीनियर बालक वर्ग 800 मीटर का शुभारंभ तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें संतकबीरनगर जिला विजयी रहा।
संतकबीरनगर के भोलू प्रथम, सिद्धार्थनगर के रोहित द्वितीय तथा बस्ती के अजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार राय ने बताया कि यह प्रतियोगिता सोमवार तक चलेगी। इसमें मंडल के सभी जिलों की विजयी टीमें और खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक मंडल में प्रभाकर रंजन ओझा, माता प्रसाद त्रिपाठी, अमित यादव, कृष्ण कुमार पाठक, संतोष पांडेय, सुनील विश्वकर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, शैलेन्द्र, नवनीत पाण्डेय, विवेक श्रीवास्तव शामिल रहे। संचालन अजय कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर देवेंद्र चौधरी, अरविंद सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सफीकुर रहमान, राजेश पाण्डेय, हीरालाल यादव, रजनीश, राम सनेही, संजय पाण्डेय, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें