फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

Wed, 20 Mar 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 17 मार्च को दोपहर 12 बजे गांव के ही तीन किशोर उसके सात वर्षीय पुत्र को खेत के पास ले जाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म की कोशिश करते हुए वीडियो बनाने लगे। बेटे के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। वह रोते हुए घर आया और सारी बात बताई। उलाहना देने आरोपियों के घर गई तो उनके मां-बाप ने अपशब्द कहकर भगा दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें