फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक खड़ी कर ट्रेन के आगे कूद गया रोडवेज संविदा कर्मी, कई हिस्सों में बंट गया शव

Mon, 24 Jul 2023 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

राजाबाबू पांडेय पुत्र ओंकार पांडेय परिवहन निगम की बस में संविदा पर परिचालक के पद पर कार्यरत थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। मालगाड़ी के लोको पॉयलट ने स्टेशन मास्टर संदीप कुमार को सूचना दी। स्टेशन मास्टर के मेमो पर चौकी प्रभारी टिनिच दुर्गा प्रसाद पांडेय मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बाइक से घर जा रहे परिवहन निगम के संविदा परिचालक ने गौर थाने के बलुआ समय माता के स्थान के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 5.25 बजे युवक बाइक खड़ी करके पटरी से गुजर रही मालगाड़ी के सामने कूद गया। मोबाइल व पहचान पत्र की मदद से उसकी शिनाख्त परशुरामपुर थाना क्षेत्र के पिटूडा श्रृंगीनारी निवासी राजाबाबू पांडेय (27) के रूप में हुई।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद: बोले- हर जरूरतमंद का मिले पक्के आवास की सुविधा, अफसरों को दिए निर्देश
विज्ञापन


मोबाइल के जरिये पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि राजाबाबू पांडेय पुत्र ओंकार पांडेय परिवहन निगम की बस में संविदा पर परिचालक के पद पर कार्यरत थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। मालगाड़ी के लोको पॉयलट ने स्टेशन मास्टर संदीप कुमार को सूचना दी।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर के मेमो पर चौकी प्रभारी टिनिच दुर्गा प्रसाद पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दी है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें