फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत

Sun, 06 Aug 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कस्बे में साड़ के हमले से बुजुर्ग की मौत।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदरपुर, बस्ती। रविवार की सुबह शौच के लिए जा रहे बुजुर्ग को एक सांड़ ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मामला परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार का है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है।
रविवार की सुबह सिकंदरपुर निवासी जग्गीलाल 65 अपशिष्ट निस्तारण के लिए बने कूड़ा घर के पीछे शौच के लिए गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसी समय एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए उसे अयोध्या श्री राम चिकित्सालय ले जाने की तैयारी में थे, तभी बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




अब तक छह लोगों को सांड़ ने घायल किया

ग्रामीणों का बताना है कि अब तक सांड़ ने सिकंदरपुर चौरी मार्ग से गुजरने वाले करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को मारकर घायल किया है। अब तक सांड ने क्षेत्र के नंदू कश्यप, भगवती प्रसाद, राजू, धर्मेंद्र कुमार, राम सजीवन तथा संदीप कुमार आदि शामिल है।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने सांड़ को पकड़ा
तमाम सूचना के बाद भी जब राजस्व तथा पंचायत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे तो दोपहर में ग्रामीणों ने एकजुट होकर सांड को पकड़ लिया। शाम तक उसे नजदीकी पशुशाला ले जाने का इंतजार करते रहे पर प्रशासनिक अमले का कोई भी कर्मी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।


बोले एसडीएम
खुले में घूम रहे जानवरों की धरपकड़ कर उन्हें गोशाला में भेजा जाएगा। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।
-गुलाबचंद्र, एसडीएम, हर्रैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें