फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दम घुटने से हुई तीनों दोस्तों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच, बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के बलुआ समय माता स्थल के पास 26 जुलाई की मध्यरात्रि के बाद हुई दुर्घटना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट शनिवार को आ गई। रिपोर्ट के अनुसार हादसे में तीनों युवकों की मौत दम घुटने से हुई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के परिजन शव लेकर घर चले गए। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।उल्लेखनीय है कि गौर थाना क्षेत्र के बलुआ समय माता स्थल के पास बाइक सवार तीन युवक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। बाइक अनियंत्रित होने के बाद पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे स्थित पानी से भरे धान के खेत में चली गई थी। तीनों युवकों की मौत धान के खेत में भरे पानी में बेहोश होने के नाते दम घुटने से होना बताया गया है।
गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के रसूलपुर खान गांव निवासी मूलचंद चौहान (26), शत्रुघ्न चौहान (28) अपने एक मित्र उन्नाव के सलारपुर निवासी आनंद पासी (26) के साथ बस्ती आए थे। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया चौराहे के पास मूलचंद की मौसी रहती हैं। तीनों मूलचंद की बाइक से 26 जुलाई की शाम पड़िया चौराहे पर आए थे। देर रात तीनों एक ही बाइक से वापस गोंडा जा रहे थे। रास्ते में टिनिच वाल्टरगंज मार्ग पर बलुआ समय स्थल के पास अंधे मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पेड़ से टकराती हुई सड़क किनारे स्थित पानी भरे धान के खेत में चली गई। पेड़ से सिर टकराने के कारण तीनों युवक बेहोश हो गए थे और उनके नाक और मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन

धान के खेत में औंधे मुंह गिरने के कारण तीनों के मुंह और नाक में गीली मिट्टी और पानी घुस गया। प्रभारी निरीक्षक गौर राजकुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। तीनों के परिवार वालों को शव सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें