बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को दिन में करीब एक बजे अयोध्या की तरफ जाने वाली लेन पर सड़क पार करते समय ट्रक चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वह ट्रक में फंसकर करीब दस मीटर घिसटता रहा। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को रोककर शव को निकाला गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बाघानाला निवासी अयोध्या (50) पुत्र परभू के रूप में हुई। सूचना पर मयफोर्स पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत राजीव सिंह ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। संवाद