बस्ती। फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र में विक्रमजोत ब्लॉक मुख्यालय के सामने गत 19/20 जून की रात सरिया लदी ट्रक और मोरंग लदे ट्राला के बीच हुई दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। हादसे में कुशीनगर निवासी अमरजीत (25) की मौत हो गई थी। मृतक के पिता राजकुमार निवासी मुडरालाल, थाना खंदौली बार, जिला कुशीनगर की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे ट्रेस करने का प्रयास शुरू कर दिया है। संवाद