फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में केस दर्ज किया है। वाल्टरगंज थाने के परसा काशी निवासी गुड़िया देवी ने तहरीर देकर बताया है कि उनके पति रामविलास (36) बीते एक अगस्त को हैदराबाद से कमा कर घर लौट रहे थे। रास्ते में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रुधौली गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें