फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस के प्रयास से टूटने से बची 11 दंपतियों की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विभिन्न कारणों से पति-पत्नी के बीच पैदा हुए मतभेद को दूर कर महिला थाने की पुलिस ने 11 दंपतियों की शादी टूटने से बचाने में कामयाबी हासिल की है। महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि सोमवार को सभी को हंसी-खुशी के माहौल में थाने से विदा किया गया। बताया कि सभी जोड़ों के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते कई महीनों से खराब चल रहे थे। अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु काउंसिलिंग से दोनों पक्षों को राजी किया गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पांडेय के अलावा महिला हेल्प डेस्क की हेड कांस्टेबल उर्मिला यादव, कांस्टेबल आशा गोंड, विजयलक्ष्मी चौहान, तथा ऋचा सिंह की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें