पैकोलिया। थानाक्षेत्र के पुरैना खास गांव निवासी शौच के लिए निकले एक वृद्ध का तालाब में शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के पुरैना खास गांव निवासी मोहम्मद शमी (66) सोमवार सुबह करीब छह बजे घर से गांव के उत्तर की तरफ शौच के लिए निकले थे। वह काफी देर तक घर नहीं आए। तो परिवार के लोग खोजबीन के लिए आसपास गए। तालाब के पास गए तो काफी खोजबीन के बाद देखा तो जलकुंभी लगे पानी भरे तालाब में वह पड़े दिखे। बाहर निकाला तो उनकी मौत हो चुकी थी।
शमी की पत्नी शाकिरा बानो ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर थाने ले आई। प्रभारी थानाध्यक्ष मुनींद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा गया है। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।